{"_id":"69766703a3e9274ce9008d95","slug":"motigarpur-defeated-karaundikala-in-a-close-contest-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-148875-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में मोतिगरपुर ने करौंदीकला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में मोतिगरपुर ने करौंदीकला को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीत की खुशी मनाती विजेता टीम।
विज्ञापन
दूबेपुर। टीचर प्रीमियर क्रिकेट लीग सुल्तानपुर सीजन-2 के तहत रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। शिक्षक विजेंद्र यादव की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 12 ब्लॉक के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह,विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, कूरेभार ब्लॉक मंत्री वैभव भटनागर ने किया।
फाइनल मुकाबला करौंदीकला और मोतिगरपुर के बीच खेला गया। करौंदीकला के कप्तान विजेंद्र ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मोतिगरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी करौंदीकला की टीम 8 ओवर 3 गेंद में 73 रन ही बना सकी।
मोतिगरपुर ने 10 रन से जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच राहुल गौतम रहे। इन्होंने टीम के लिए 42 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज भी राहुल गौतम रहे , उन्होंने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए। बेस्ट फील्डर राजकुमार सरोज, कीपर हरिकेश सिंह, बैट्समैन राहुल गौतम और बेस्ट गेंदबाज मनोज यादव रहे। समापन अवसर पर अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक राज यादव, शेरू यादव, प्रिंस रहे। संचालन पंकज मिश्रा, राहुल यादव और अरशद रहे। इस मौके पर मुनेंद्र मिश्र, विनय प्रजापति, हरिकेश सिंह, संजय विक्रम, अभिषेक सिंह, राहुल यादव, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos