{"_id":"6a74d2f5d4b840e59b075480","slug":"murder-case-registered-19-days-after-farmers-death-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162183-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान की मौत के 19 दिन बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान की मौत के 19 दिन बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंदेश्वरीगंज/वलीपुर। बल्दीराय के पूरे भोला तिवारी, मजरे मऊ निवासी किसान महेश कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के के मामले में 19 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी मिथिलेश तिवारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक 18 जुलाई को उनके पति महेश कुमार तिवारी का शव घर से तीन किलोमीटर दूर दौनों गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे झूले के पास फंदे से लटका मिला था। मौके पर उन्होंने देखा कि महेश के दोनों घुटने जमीन से टिके हुए थे और गले में फंदा कसा था। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने हत्या की आशंका जताई थी। आरोप है कि घटना के समय उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था, लेकिन तत्काल प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई।
परिजनों की लगातार मांग और तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को बल्दीराय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बल्दीराय के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों व अन्य तथ्यों के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है।