{"_id":"6a7f607a8118fc647d087a50","slug":"ncc-organized-a-10-km-tiranga-yatra-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-162838-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एनसीसी ने निकाली 10 किमी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एनसीसी ने निकाली 10 किमी तिरंगा यात्रा
Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
यात्रा निकालते दियरा इंटर कॉलेज के विद्यार्थी । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतिगरपुर/ विदेंश्वरीगंज। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा के एनसीसी कैडेटों व विद्यार्थियों ने करीब 10 किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा दियरा बाजार से दियरा चौराहा व मोतिगरपुर होते हुए फिर कॉलेज में समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेटों ने देश की एकता व अखंडता के नारे लगाए। विद्यार्थियों पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की।
सेना के अधिकारी दिनेश कुमार व प्रधानाचार्य हवलदार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुशासन दिखाते हुए राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास। देहली बाजार से करणी सेना के मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ निकली यात्रा देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी। यह यात्रा कनेहटी मोड़, पीरो सरैया, हरौरा, पीपरगांव, सतहरी बघौना, समरथपुर, बहुरावां होते हुए वापस बाजार में समाप्त हुई। सुरक्षा में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी संदीप त्रिपाठी अपनी टीम के साथ लगे रहे। जिलाध्यक्ष अरुण पाठक सहित अन्य ने हिस्सा लिया। कुड़वार के भुवनेश्वरी प्रताप इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाली। स्कूल से निकली रैली राजकोट, कस्बा और बाजार होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई।