{"_id":"6a74d44e6af35190fd09d412","slug":"nsg-commandos-wallet-stolen-on-sabarmati-express-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162195-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साबरमती एक्सप्रेस में एनएसजी कमांडो का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साबरमती एक्सप्रेस में एनएसजी कमांडो का पर्स चोरी
Fri, 07 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एनएसजी कमांडो का पर्स मंगलवार को चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवर और आर्मी का पहचान पत्र समेत अन्य सामान रखा था। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धम्मौर के पूरे अड़ारु (लौहर दक्षिण) निवासी शैलजाकांत तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एनएसजी, ईएसजी मानेसर में बतौर कमांडो कार्यरत हैं। मंगलवार को वह परिवार के साथ दिल्ली कैंट से सुल्तानपुर आने के लिए साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच बी-फोर की सीट संख्या सात और आठ पर यात्रा कर रहे थे।
मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह करीब 04:30 बजे ट्रेन पहुंचने पर उन्हें पर्स चोरी के बारे में पता चला। पर्स में मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कंगन, बिछुआ और आर्मी का पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रेन के रूट, संदिग्ध यात्रियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। (संवाद)