{"_id":"6a134ba23702e982550dbefa","slug":"old-players-are-carving-out-new-champions-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156985-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुराने खिलाड़ी तराश रहे नए चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुराने खिलाड़ी तराश रहे नए चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी की छुट्टियों में घर आए जिले के पुराने खिलाड़ी पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। अलग-अलग स्पोर्ट्स हॉस्टलों में प्रशिक्षण ले रहे ये खिलाड़ी सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर न सिर्फ अभ्यास कर रहे हैं, बल्कि यहां आने वाले नए खिलाड़ियों को भी खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। स्टेडियम में अनुभव व ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
स्टेडियम में इन दिनों हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती और टेबल टेनिस के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। छुट्टी में लौटे खिलाड़ी अपने अनुभव साझा कर युवा खिलाड़ियों को तकनीक, फिटनेस और मैच के दौरान संयम बनाए रखने के तरीके समझा रहे हैं। मैदान पर बड़े और छोटे खिलाड़ियों के बीच बढ़ता तालमेल युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है।
स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या, रामपुर और साईं हॉस्टल सैफई से लौटे खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास सत्र में शामिल हो रहे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे की गलतियां सुधारते हुए प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी रणनीति भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। बड़े खिलाड़ी मैदान पर अनुशासन, खेल भावना और मानसिक मजबूती का महत्व भी समझा रहे हैं। इससे नए खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ रही है।
-- -- -- -- -- -
ये खिलाड़ी दे रहे हैं प्रशिक्षण
स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या में प्रशिक्षण ले रहीं कुश्ती खिलाड़ी सुनैना सरोज खिलाड़ियों को मुकाबले में संतुलन बनाए रखने और तेजी से निर्णय लेने के तरीके बता रही हैं। इनकी मौजूदगी से महिला खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर से लौटे हॉकी खिलाड़ी अभिषेक यादव, स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या की टेबल टेनिस खिलाड़ी गुड़िया, स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या की वॉलीबॉल खिलाड़ी माही तिवारी, साईं हॉस्टल सैफई के हैंडबॉल खिलाड़ी जय सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Trending Videos