सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Father and Son Die in Car-Bike Collision in Sultanpur Accused Driver Flees Abandoning Vehicle

Sultanpur News: कार और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में कार और बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...  

Father and Son Die in Car-Bike Collision in Sultanpur Accused Driver Flees Abandoning Vehicle
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



हादसा बंधुआकला थाना क्षेत्र के हकुआ गांव के पुल के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में राजाराम प्रजापति (52) और उनके बेटे सिकंदर (26) की मौत हुई है। ये लोग कुड़वार के बहमरपुर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम के सिर में गंभीर चोट लग गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक राजाराम चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उनका पुत्र सिकंदर पीछे बैठा था। हकुआ के पास बाइक सामने से जा रही कार से टकरा गई। राजाराम के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस बुलाया। 

विज्ञापन
Trending Videos


परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक से घायलों को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर पहुंचाने को कहा, लेकिन चालक ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुसाफिरखाना पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। 

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed