सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pakhrauli railway crossing closed, commuters troubled

Sultanpur News: पखरौली रेलवे क्रॉसिंग बंद, राहगीर परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pakhrauli railway crossing closed, commuters troubled
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित क्रॉसिंग शनिवार से सड़क यातायात के लिए बंद है। पखरौली स्टेशन के पास अप ट्रैक पर स्लीपर बदलने का काम 24 घंटे से अधिक समय से जारी है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
Trending Videos


शनिवार सुबह 10 बजे से रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ था। रेलवे ने दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चार घंटे का ब्लॉक लिया था। हालांकि, काम पूरा दिन और पूरी रात चला। रविवार को भी आवागमन शुरू नहीं हो सका है। राहगीरों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा है। लोगों को पहले से सूचना न मिलने के कारण भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन सावधानी (कॉशन) के साथ जारी रहा। अप लाइन की ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया। वाराणसी रेंज के एसएसई रामनरेश ने बताया कि काम पूरा होने के बाद आवागमन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने चार घंटे के ब्लॉक की पुष्टि की। इस कार्य के दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मी, अधिकारी और रेलवे पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed