{"_id":"698783e08d04584c8206a4ee","slug":"panchayat-elections-in-uttar-pradesh-will-be-held-on-schedule-om-prakash-rajbhar-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-149734-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर ही कराए जाएंगे यूपी में पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर ही कराए जाएंगे यूपी में पंचायत चुनाव : ओम प्रकाश राजभर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर दोहराया कि यूपी में पंचायत चुनाव तय समय में ही करा लिए जाएंगे। इसमें किसी तरह के भ्रम की आवश्यकता नहीं है। बजट के बारे में जानकारी देने शनिवार को जिला पंचायत सभागार पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र छप चुके हैं और 75 जिलों में भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को गति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता व भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, शोषित, वंचित, युवा, महिला, किसान, सभी का ख्याल रखा गया है। कहा हर जिले में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर सवाल खड़े किए। कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए नौ साल हो गए हैं। कहा लाखों यादव समाज के लोग इनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं, जो भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से फार्म-7 को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि आयोग बिना सत्यापन किए किसी का नाम नहीं काटेगा।
Trending Videos