सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The old issues haven't been resolved, and new complaints have already emerged

Sultanpur News: पुरानी सुलझी नहीं, नई शिकायतें और आ गईं

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The old issues haven't been resolved, and new complaints have already emerged
कादीपुर में आयोजित समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
कादीपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में शनिवार को कादीपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 169 शिकायती प्रार्थना पत्र में 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व की 97, पुलिस की 37, विकास की 18 व अन्य विभागों की 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर फरियादी पुरानी शिकायतों को लेकर आए।
Trending Videos

समस्याओं का निस्तारण न होने से फरियादियों ने निराशा जताई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, सीओ विनय गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..
केस- 1
पांच बार दिया प्रार्थनापत्र, नहीं हो रही कार्रवाई

ढ़कहा मिसिरपुर की बिंदू ने बताया कि आबादी की जमीन पर विपक्षी और ग्राम प्रधान इंटरलॉकिंग का काम कर रहे हैं, जबकि पुराना रास्ता मौजूद है। पांच बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम की मौजूदगी में कार्रवाई होने की उम्मीद है।


केस- 2
पट्टे की जमीन पर हो रहा कब्जा

पलिया गोलपुर निवासी संगीता ने बताया कि उनके पट्टे की जमीन पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। इसके पहले दो बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम-एसपी के आने की सूचना पर तीसरी बार प्रार्थना पत्र देने आई हूं।

..
केस- 3
खतौनी के चक पर कब्जा कर रहे विपक्षी

ब्राहिमपुर के राममिलन ने बताया कि विपक्षी उनकी खतौनी के चक पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं । तीन बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

....
केस- 4
अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे विपक्षी

रोहियावां जलालपुर के विजय शुक्ल ने बताया कि उनके विपक्षी अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तीन बार से अधिक शिकायत कर चुके हैं। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में निराकरण की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed