फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Population of 400,000 in distress due to power crisis; 38 feeders down

Sultanpur News: बिजली संकट से चार लाख की आबादी बेहाल, 38 फीडर ठप

Mon, 28 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Population of 400,000 in distress due to power crisis; 38 feeders down
 शहर में पौशाला के पास ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। बारिश व हवा से ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चल रहे कार्य बावजूद 38 फीडर अभी भी ठप हैं। इन फीडरों से जुड़ी करीब चार लाख आबादी को बिजली नहीं मिल रही है। टूटे खंभे व तार से भी लोग बिजली से वंचित हैं। डीएम के निर्देश पर व्यवस्था बहाल करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता प्रवीण चौबे ने बताया कि सभी 46 विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। निगम की 11 केवी के बाधित 38 फीडरों और टूटे खंभे, ट्रांसफार्मर की मरम्मत पर काम किया जा रहा है। रविवार शाम तक 159 की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। क्षतिग्रस्त 89 विद्युत ट्रांसफार्मरों में 24 बदले जा चुके हैं। 460 कार्मिक दिन-रात काम कर रहे हैं। 20 मशीनरी उपकरणों का प्रयोग हो रहा। 
विज्ञापन

तिंदौली फीडर बंद, 72 घंटे से गांवों में अंधेरा
सेमरी बाजार। बिरसिंहपुर उपकेंद्र के तिंदौली फीडर से जुड़े बाहरपुर, सिसौड़ा, चकसोरा, अमदेवा, डड़वा, बिरमलपुर, बिरैता समेत 20 से अधिक गांवों में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज बारिश से कई स्थानों पर खंभे टूटकर गिर गए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित है। बाहरपुर निवासी राम सजीवन ने बताया कि घरों में लगे इनवर्टर और मोबाइल की बैटरी भी जवाब देने लगी है। पेयजल सहित रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जेई रामशरण त्यागी ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए तरस रहे लोग : कादीपुर। कस्बे फीडर में आई फॉल्ट से रविवार पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कस्बा के सुनील ने बताया कि मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या खड़ी हो गई है। जेई सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed