{"_id":"6aba443fab374ddb5a029284","slug":"video-video-vapakashha-ka-pasa-kaii-mathatha-naha-hara-ka-aashaka-ma-bhana-talsha-raha-ramasha-saha-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हार की आशंका में बहाने तलाश रहा: रमेश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हार की आशंका में बहाने तलाश रहा: रमेश सिंह
सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। यही वजह है कि पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और अब चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पीछे पड़ा है।
रमेश सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी हारने लगती है तो वह हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कोई न कोई बहाना तलाशती है। विपक्ष भी इसी तरह के मुद्दे खड़े कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े ठोस मुद्दे नहीं हैं और वह अलग-अलग माध्यमों से देश में तनाव व अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।