सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rising temperatures threaten wheat crop

Sultanpur News: बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures threaten wheat crop
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से भले ही ठंड से राहत मिल गई हो, लेकिन बढ़ता तापमान रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए चिंता का कारण बन गया है। बीते पांच दिन से अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
Trending Videos

उपनिदेशक कृषि रामाश्रय यादव ने बताया कि गेहूं की अच्छी वृद्धि के लिए 15 से 18 डिग्री तापमान, हल्की ठंड और सुबह का कोहरा अनुकूल माना जाता है। अधिक तापमान रहने पर गेहूं में समय से पहले बालियां निकल सकती हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होगी। उन्होंने हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। इससे गेहूं की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 7.0 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 2.4 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed