{"_id":"69f79801289bbf299407f9f5","slug":"storm-topples-wires-and-poles-power-supply-cut-off-in-50-villages-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155474-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंधी में गिरे तार-खंभे, 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंधी में गिरे तार-खंभे, 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
घांसीगंज मोहल्ले में टूटकर जमीन पर गिरा बिजली का खंभा और केबल। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंधी और बारिश से रविवार सुबह जिले के कई हिस्सों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तार और खंभे टूटकर गिरने से शहर सहित 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। दूबेपुर, शहर, भदैंया और धनपतगंज क्षेत्रों में आंधी का व्यापक असर रहा, जिससे शहरी व ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया।
शहर के दरियापुर, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, निरालानगर और चौक समेत कई मोहल्लों तथा करीब 50 गांवों में शाम तीन बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, 50 से अधिक गांवों में खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी था।
तीन खंभे गिरे, तार टूटे, चार उपकेंद्र ठप : भदैंया। करीब आधे घंटे चली तेज आंधी और बारिश से लोलेपुर, भदैंया, पकड़ी और दरियापुर उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर पर छतौना में बिजली का खंभा टूट गया। दरियापुर उपकेंद्र के हनुमानगंज फीडर पर रिलायंस टंकी के पास, भदैंया उपकेंद्र की लाइन तथा रामपुर हनुमानगंज में पेड़ गिरने से खंभे, केबल और तार टूट गए। अवर अभियंता हिम्मत सिंह (लोलेपुर) और नीरज सिंह (भदैंया) ने बताया कि कई हिस्सों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
दो उपकेंद्र से ठप रही आपूर्ति : दूबेपुर। सुबह आई तेज आंधी-पानी से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। पयागीपुर स्थित 220 केवीए पारेषण उपकेंद्र के स्विच यार्ड में तकनीकी खराबी आने से पकड़ी और टीपीनगर उपकेंद्रों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
Trending Videos