{"_id":"6a6e36f1e95d00e3f001dc3c","slug":"take-care-of-your-health-amidst-the-changing-weather-the-number-of-patients-has-risen-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-161853-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान, बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान, बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मौसम का बदलाव मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखा। शनिवार को अलग-अलग ओपीडी में इलाज कराने के लिए 1497 मरीजों ने पंजीयन कराया। जिसमें वायरल, एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक रही, जबकि 100 से अधिक पुराने मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। परचा काउंटर से लेकर ओपीडी और पैथोलॉजी तक मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं।
बरसात के साथ मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बारिश से ठंडी हवा और धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। फिजिशियन व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से वायरल के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और शरीर दर्द जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। ठंडी हवा और उमस भरी गर्मी का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में इन बीमारियों का खतरा अधिक देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आ रहे बीमारियों का कारण वायरस है, ऐसे में सभी मरीज को एंटीबायोटिक लेने की आवश्यकता नहीं है। सामान्यतः यह संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है। यदि तेज बुखार कई दिनों तक बना रहे, सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। वायरल व संक्रमण और अस्थमा के मरीज सावधानी बरतें। बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा न लें। साफ पानी पिएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
इस तरह करें बचाव
नियमित रूप से हाथ धोएं।
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढंक लें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें।
बीमार होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखें।
बिना चिकित्सक के दवा न लें।