सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The game of sun and shade amidst thunder and lightning, humidity increased the difficulties

Sultanpur News: गरज-चमक के बीच धूप-छांव का खेल, उमस ने बढ़ाईं मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The game of sun and shade amidst thunder and lightning, humidity increased the difficulties
. धूप से अपना और बच्ची का बचाव करती महिला। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। पुरवा हवा चलने के बावजूद उमस कम नहीं हुई, जिससे लोगों को परेशान रहे। अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह मौसम साफ रहने के बाद करीब आठ बजे आसमान में बादल छा गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर धूप निकल आई। शाम चार बजे एक बार फिर बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोग पूरे दिन असहज महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के चौक क्षेत्र के दुकानदार रामनरेश गुप्ता ने बताया कि उमस के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया था। बार-बार पसीना आने से कामकाज प्रभावित रहा। बस स्टेशन पर मिले यात्री अरविंद यादव ने कहा कि धूप और उमस के कारण सफर बेहद थकाऊ साबित हुआ। कटका निवासी गृहिणी सरोजा देवी ने बताया कि घर में भी गर्मी और चिपचिपाहट बनी रही, जिससे दैनिक कार्य करने में दिक्कत हुई। फल बेचने वाले मोहम्मद सलीम ने कहा कि तेज धूप और उमस के चलते ग्राहकों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में पुरवा हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed