{"_id":"6ade4e95cf6fb0a77c07dd07","slug":"vigilance-to-be-maintained-due-to-the-threat-of-a-cyclone-efforts-to-be-made-to-complete-immersions-by-the-night-of-october-27-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-168057-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चक्रवात की आशंका पर रहेगी सतर्कता, 27 अक्तूबर की रात तक विसर्जन की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चक्रवात की आशंका पर रहेगी सतर्कता, 27 अक्तूबर की रात तक विसर्जन की कोशिश
Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 26 अक्तूबर से शुरू होने वाले दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। चक्रवात की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 27 अक्तूबर की रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन की कोशिश होगी।
रविवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व एसपी विनीत जायसवाल ने पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 26, 27 एवं 28 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्धारित रूटों के अनुपालन के निर्देश दिए गए। चक्रवात की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया। डीएम ने कहा कि 27 अक्तूबर की रात तक प्रतिमाओं को विसर्जित कराने का प्रयास किया जाए। बताया कि ड्यूटी स्थलों की सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक व अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया, एएसपी बृज नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।