फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers gheraoed the Akhandnagar police station in protest against the attack on the SSO

Sultanpur News: एसएसओ पर हमले के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा अखंडनगर थाना

Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers gheraoed the Akhandnagar police station in protest against the attack on the SSO
अखंडनगर थाने के बाहर खड़े ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
अखंडनगर। अलीपुर विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ (सबस्टेशन ऑफिसर) अजय कुमार तिवारी पर छह अगस्त की रात हुए हमले के विरोध में बुधवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अखंडनगर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एसएसओ की ओर से दी गई शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज करने और संविदा कर्मचारी जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ कादीपुर के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


छह अगस्त को अलीपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें एसएसओ अजय कुमार तिवारी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट को निराधार बताते हुए प्राथमिकी की जानकारी भी साझा की गई थी।
बुधवार को जानकारी मिलने पर सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय एसएसओ के अलीपुर स्थित घर पहुंचे। इसके बाद अजय तिवारी की पत्नी रंजना तिवारी, विनय तिवारी, सर्वेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कादीपुर श्रवण मिश्र समेत कई ग्रामीण शाम करीब चार बजे अखंडनगर थाने पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed