सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   39 Gram Panchayats paid Rs 81 lakh to a single firm.

Unnao News: 39 ग्राम पंचायतों ने एक ही फर्म को किया 81 लाख का भुगतान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
39 Gram Panchayats paid Rs 81 lakh to a single firm.
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा विकासखंड क्षेत्र की एक फर्म को भुगतान में पंचायतीराज विभाग के जिम्मेदारों ने कुछ ज्यादा ही दरियादिली दिखाई। इसमें नवाबगंज विकासखंड सबसे आगे रहा। यहां की 39 ग्राम पंचायतों ने फर्म को 81 लाख का भुगतान किया। इसके अलावा छह अन्य ब्लाॅकों की पंचायतों ने इसी फर्म को 1.08 करोड़ का भुगतान किया। सातों ब्लॉकों से कुल 1.89 करोड़ रुपये फर्म को दिए गए।
Trending Videos


ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री निजी फर्मों से ली जाती है। इसके एवज में ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। पंचायतीराज विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों ऑनलाइन भुगतान की पंचायतीराज विभाग में समीक्षा हुई तो निजी फर्म जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी को 1.89 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि नवाबगंज की ग्राम पंचायत नानाटीकुर, सधीरा, अजैयाखेड़ा, दिलवल समेत करीब 39 पंचायतों ने 81 लाख 35 हजार 75 रुपये का भुगतान इसी फर्म को किया है। आगे की जांच में पता चला कि नवाबगंज के अलावा छह अन्य विकासखंडों की ग्राम पंचायतों ने भी इसी फर्म पर जमकर दरियादिली दिखाई। इन पंचायतों से एक करोड़ 8 लाख 29 हजार 193 रुपये भुगतान में दिए गए। डीपीआरओ ने मामले में सचिव को अभिलेखों के साथ तलब किया है।


ब्लॉकवार एक ही फर्म को हुआ भुगतान
विकासखंड बिछिया में 47.39 लाख, पुरवा में 39.82 लाख, हसनगंज में 11.38 लाख, सुमेरपुर में 5.46 लाख, औरास में 3.63 लाख, सिकंदरपुर कर्ण में 57943 व नवाबगंज में 81.35 लाख रुपये।


एक ही फर्म को करोड़ों का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आने पर संबंधित प्रधानों व पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। जिन पंचायतों से भुगतान किया गया है उनके सचिवों को भुगतान के मदवार अभिलेख सहित बुलाया गया है। - आलोक सिन्हा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed