सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   42 poles broken due to storm and rain, power supply to 600 villages disrupted.

Unnao News: आंधी व बारिश से 42 पोल टूटे, 600 गांवों की बिजली गुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
42 poles broken due to storm and rain, power supply to 600 villages disrupted.
फोटो-28-ऐरा भदियार उपकेंद्र के टूटे खंभे को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। आंधी व बारिश से जनपद में बिजली के 42 पोल टूट गए। इस दौरान नौ क्षेत्रों के 600 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हो सकी। रात में बारिश के चलते काम नहीं हो सका। रविवार सुबह फाॅल्ट खोजने के बाद मरम्मत शुरू हुई जो शाम तक चलती रही। पोल व तार टूटने से बिजली निगम को करीब चार लाख की चपत लगी है।
Trending Videos

बिजली निगम ने शनिवार को नवाबगंज, बनी, नवई, बिरसिंहपुर, रायपुरगढ़ी और अजगैन फीडरों के तारों से छू रहे पेड़ों पेड़ों की छंटाई का विशेष अभियान चलाया था। कार्य पूरा होने के बाद जैसे ही शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू की गई वैसे ही तेज आंधी और बारिश ने अड़ंगा डाल दिया। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए। जैतीपुर गांव में तारों पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सोनिक से अजगैन आई 33 केवी लाइन में फाॅल्ट हो गया। रात में बारिश होने से फाॅल्ट खोजे नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे फाल्ट मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे बंद रही। उधर, नवई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करीब 22 घंटे ठप रही।
-चकलवंशी : शनिवार को ब्लाॅक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र में आंधी और बारिश से हाईटेंशन लाइन के कई बिजली के खंभे टूट गए। इससे ऐरा भदियार उपकेंद्र में आपूर्ति बंद हो गई। खोखापुर 132 केवी उपकेंद्र से हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूटे जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। 24 घंटे बाद भी रविवार शाम छह बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। उपकेंद्र से करीब 400 गांव के 50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहे।
-मौरावां : विद्युत उपकेंद्र मौरावां से जुड़े तुसरौर, पनहन, भवानीगंज, भदनांग, अकोहरी व पठई फीडरों के तार व खंभे आंधी में टूट गए। इससे 50 गांवों की आपूर्ति 20 घंटे से अधिक समय तक बाधित हो गई। जेई मौरावां ग्रामीण निशांत कुमार ने बताया कि लाइनमैन कार्य में जुटे हैं। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
औरास : चकलवंशी से औरास बिजली उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन में हैदराबाद के पास शनिवार शाम पांच बजे इंसुलेटर खराब हो गया है। फाॅल्ट खोजने और उसकी मरम्मत करने में विभागीय कर्मचारियों को 13 घंटे लग गए। बिजली न आने से करीब दो लाख की आबादी अंधेरे में डूबी रही। अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही का आलम यह रहा कि जिस इंसुलेटर को बदलने में अधिकतम आधा घंटे का समय लगता है उसे बदलने में 13 घंटे का समय लगा दिया। इससे टाउन एरिया व आसपास क्षेत्र की जलापूर्ति ठप रही। जेई रामू ने बताया कि करीब 35 किलोमीटर लंबी लाइन है।
पुरवा : कस्बे की 33 केवी लाइन के तार टूट जाने व एक इंसुलेटर खराब हो जाने से करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण अंचलों के चार फीडरों की 11 केवी लाइनों में कई पोल व तार टूटने और पेड़ गिरने से करीब 20 घंटे आपूर्ति बंद रही। जेई बिदेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई पोल और तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
आंधी, बारिश से जनपद में कई स्थानों पर पोल व तार टूटे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 42 पोल टूटने की सूचना है। रात में बारिश से फाॅल्ट खोजने में समस्या आई थी। रविवार सुबह से ही टीमों को लगाकर मरम्मत कार्य चालू कराया गया था। शाम सात बजे तक अधिकांश जगहों पर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। - अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता

फोटो-28-ऐरा भदियार उपकेंद्र के टूटे खंभे को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-28-ऐरा भदियार उपकेंद्र के टूटे खंभे को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed