{"_id":"6a6f98feae8297d1470090fa","slug":"a-formal-complaint-was-lodged-accusing-the-salesman-of-murder-unnao-news-c-221-1-uno1001-154913-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सेल्समैन पर हत्या करने का आरोप लगा दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सेल्समैन पर हत्या करने का आरोप लगा दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। दरसवां गांव में शारदा नहर में शनिवार को मिले 33 वर्षीय युवक पंकज सिंह के शव के मामले में भाई नीरज सिंह ने शराब ठेके के एक सेल्समैन पर मारपीट कर हत्या करने और शव नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
दऊ गांव निवासी पंकज सिंह का शव शनिवार को दरसवां गांव के बाहर शारदा नहर में मिला था। शुरुआत में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया था। नीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि पंकज शराब का आदी था। शुक्रवार शाम वह शराब लेने ठेके पर गया था, लेकिन रुपये न होने पर सेल्समैन ने उसका फोन रखवा लिया था। शनिवार को जब पंकज फोन लेने पहुंचा तो सेल्समैन से विवाद हुआ। आरोप है कि सेल्समैन ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया गया। नीरज ने सेल्समैन पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बेचने का भी आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि नीरज सिंह की तहरीर पर सेल्समैन के खिलाफ मारपीट और हत्या का आरोप दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के दऊ गांव निवासी पंकज सिंह (33) का शव शनिवार को दरसवां गांव के बाहर शारदा नहर में पड़ा मिला था। उस समय परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया था। रविवार को भाई नीरज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक पंकज शराब का लती था। पता चला है कि शुक्रवार शाम भाई जब शराब लेने ठेके पर गया था तो उसके पास रुपये नहीं थे। सेल्समैन ने उसका फोन रखवा लिया था। शनिवार को भाई जब फोन लेने पहुंचा तो फिर विवाद हुआ और उसकी पिटाई की, इससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। उसने सेल्समैन पर आरोप लगाया कि वह निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेकर शराब की बिक्री करता है, इससे आए दिन विवाद होता है। रविवार देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि भाई नीरज सिंह ने सेल्समैन पर मारपीट के बाद हत्या करने की तहरीर दी हैं। जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।