फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Silver jewelry worth 13 lakh goes missing; police term the claim fake.

Unnao News: 13 लाख रुपये के चांदी के जेवर गायब, पुलिस बता रही फर्जी

Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Silver jewelry worth 13 lakh goes missing; police term the claim fake.
अचलगंज। आजाद मार्ग चौराहे से करीब 13 लाख रुपये के गायब चांदी के जेवर के मामले में पीड़ित ने दो युवकों पर जेवर से भरा झोला उठाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस इस घटना को फर्जी बता रही है।
विज्ञापन


शुक्लागंज के गांधीनगर निवासी कुंज बिहारी की स्कूटी में शनिवार को आजाद मार्ग चौराहे के पास टक्कर लगी थी, जिससे वे गिर गए। उन्होंने बताया कि दो युवकों ने स्कूटी की डिकी से गिरे कपड़े के झोले को उठा लिया। इस झोले में सात किलो चांदी की बिछिया थीं। व्यवसायी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उन्हें थाने बुलाया और सीसीटीवी कैमरे दिखाने की बात कही लेकिन बिजली न होने से कैमरे नौ बजे तक बंद रहे। बाद में क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्र ने दोबारा पूछताछ की। पुलिस ने एक ढाबे में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें घटनास्थल साफ नजर नहीं आ रहा था। पीडि़त ने बताया कि पुलिस ने कहा कि चांदी भरा झोला शायद वहीं छूट गया होगा जहां से वह चला था। पुलिस ने उन्हें वहां जाकर जानकारी करने के लिए कहा है। कुंज बिहारी ने कहा कि पुलिस के कहने पर वे बेटे को रायबरेली भेजकर इसकी पुष्टि कराएंगे। पीड़ित खुलासे के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। थाना प्रभारी अचलगंज सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed