सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attempted kidnapping after befriending Hindu teenager on Instagram

Unnao News: इंस्टाग्राम से हिंदू किशोरी से दोस्ती कर अपहरण का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping after befriending Hindu teenager on Instagram
विज्ञापन
मौरावां। हिंदू किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो वह किशोरी को बाइक से धक्का देकर भाग निकले। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos




मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल की किशोरी से शहर कोतवाली सरोसी गांव निवासी आरिफ ने चार महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की। इसके बाद नजदीकी बढ़ गई। रविवार को आरिफ, पतारी गांव निवासी दोस्त साहिल के साथ बाइक से किशोरी के गांव पहुंचा और एक मंदिर के पास किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। किशोरी के पहुंचने पर दोनों युवकों ने किशोरी को बुर्का पहनाया और फिर बाइक में बैठाकर ले जाने लगे। इसी दाैरान बहन की तलाश करते हुए उसका छोटा भाई पहुंच गया और विरोध किया। आरोपियों के न मानने पर छोटे भाई ने शोर मचाया। जब आसपास के लोग दौड़े तो युवक किशोरी को चलती बाइक से गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवकों के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed