सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BJP weakening MNREGA: Sanjay Dixit

मनरेगा को कमजोर कर रही भाजपा : संजय दीक्षित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP weakening MNREGA: Sanjay Dixit
फोटो-6-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश वार रूम प्रभारी संजय दीक्षित। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रविवार को कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बीएलए-दो कार्यशाला व मनरेगा बचाव संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस वार रूम प्रभारी व भारत सरकार की केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद के पूर्व सदस्य संजय दीक्षित पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इस प्रयास को सफल नहीं होने देगी।
Trending Videos

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। कोआर्डिनेटर विदुषी बाजपेई व आरती बाजपेई ने भी चाैपाल को संबोधित किया। कृष्ण पाल सिंह यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष सुशील पाल सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यहां पर अतुल शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, पप्पू द्विवेदी, संजीव कुमार शुक्ला गुड्डू, वंश गोपाल मिश्रा, विशाल मिश्रा, ताजुद्दीन अंसारी, रफी सिद्दीकी, रामावतार निषाद, परशुराम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed