सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Akohari team became champion by defeating Baraula

Unnao News: बरौला को हराकर अकोहरी टीम बनी चैंपियन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akohari team became champion by defeating Baraula
फोटो-44-विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते पूर्व विधायक उदयराज यादव व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मौरावां। क्षेत्र के बल्दीखेड़ा गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में अकोहरी टीम चैंपियन रही। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बरौला टीम को हराकर अकहरी टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
Trending Videos

रविवार को फाइनल मुकाबला अकोहरी और बरौला टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अकोहरी टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरौला टीम 15 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे अकोहरी टीम ने 31 रन से मैच जीता और चैंपियन बनी। पूर्व विधायक उदयराज यादव व आयोजक मंडल ने विजेता टीम के कप्तान पंकज लोधी को 7100 रुपये नकद और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। यहां पर पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, समाजसेवी आकाश यादव, सुधीर त्रिवेदी, अंकित यादव, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed