सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old age pension stopped by showing the living as dead

Unnao News: जीवित को मृत दर्शा कर बंद कर दी वृद्धावस्था पेंशन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old age pension stopped by showing the living as dead
विज्ञापन
असोहा। ब्लॉक क्षेत्र के सरवन निवासी बुजुर्ग को मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन 10 माह पूर्व बंद कर दी गई। पीड़ित स्वयं को जीवित साबित करने के लिए ब्लॉक सहित अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
Trending Videos

सरवन निवासी चंद्र कुमार ने बीडीओ सहित आईजीआरएस के जरिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि लगभग आठ वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन आ रही थी। मार्च 2025 से पेंशन आना बंद हो गई है। जब इसकी जानकारी की तो पता चला कि सत्यापन में अधिकारियों उन्हें मृत दिखा दिया है। पीड़ित ने सत्यापन करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने व पेंशन बहाल करने की मांग की है। आईजीआरएस पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बीडीओ को जांच करने व शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एडीओ समाज कल्याण श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। समाधान करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed