सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Van collides with vehicle on highway, truck hits it from behind, two killed

Unnao News: हाईवे पर वाहन से भिड़ी वैन, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Van collides with vehicle on highway, truck hits it from behind, two killed
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार रात एक बजे बिचपरी गांव के पास तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसी दाैरान वैन में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार मथुरा निवासी युवक और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला जबकि टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
Trending Videos


मथुरा जिले के थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग गांव निवासी खगेंद्र पचौरी (40) पुत्र पूरन 29 जनवरी को तीर्थ यात्रा के लिए वैन से निकले थे। साथ में वैन चालक ओमप्रकाश (35) पुत्र गिरिराज, मालिपाड़ा मोहल्ला निवासी शंकर सैनी (35) पुत्र कालीचरण, उनकी पत्नी निशा देवी (32), बेटी पूनम (12), बेटा जितेंद्र (9) और राजा पचौरी (42) पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 31 जनवरी को अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी गांव के पास कोहरा अधिक होने से चालक को आगे चल रहा वाहन समझ में नहीं आया और वैन टकरा गई। इसी दाैरान पीछे से ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी।

हादसे में वैन क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गई। पुलिस ने पास के गैराज से कटर मंगवाकर गाड़ी की बॉडी को काटकर घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टर ने खगेंद्र पचौरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को कानपुर हैलेट रेफर किया गया जहां जितेंद्र की माैत हो गई। घटना के बाद आगे वाला वाहन निकल गया जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से भाग निकला।

चचेरे भाई देवेंद्र पचौरी ने बताया कि खगेंद्र व्यापार करते थे। वह गाड़ी नहीं चला पाते थे इसलिए चालक को रखा था। वह दो भाई थे। छोटे भाई नेमचंद की पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत से पत्नी राधा देवी, बेटा लवकुश बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि घायलों का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है। ट्रक कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed