सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deputy Tehsildar investigated the Mandi Committee's warehouse allotment case.

Unnao News: मंडी समिति के गोदाम आवंटन मामले की नायब तहसीलदार ने की जांच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Tehsildar investigated the Mandi Committee's warehouse allotment case.
विज्ञापन
पुरवा। भाजपा नेता ने मंडी समिति के गोदाम को बिना नीलामी प्रकिया के कुछ लोगों को देने और इससे मिलने वाले धन का बंदरबांट करने का आरोप कर्मचारियों पर लगाया था। एसडीएम से की गई शिकायत पर रविवार को नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
Trending Videos

कस्बे के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा कपिल त्रिपाठी ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को शिकायतीपत्र देकर बताया था कि कस्बा स्थित मंडी समिति परिसर में गोदाम बना हुआ है। पंजीकृत व्यावसायिक फर्में गोदाम को माल भंडारण व रखरखाव के लिए किरासे पर लेती हैं। इसका शुल्क सरकारी कोष में जमा किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ वर्षों से मंडी समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चहेतों को बिना किसी नीलामी प्रक्रिया व शुल्क के गोदाम को दे रखा है। कर्मचारी इसके एवज में प्रति दुकानदार 50 हजार रुपये लेते हैं। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को दी थी। नायब तहसीलदार कृष्णानंद ने रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed