फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Road caves in at another spot on the Kanpur-Lucknow Expressway.

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक और जगह दबी सड़क

Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Road caves in at another spot on the Kanpur-Lucknow Expressway.
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बार फिर सड़क दब गई। सदर तहसील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 48.9 से 48.5 के बीच जगेथा गांव के सामने, कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली भारी वाहनों की लेन में करीब 400 मीटर के दायरे में कई स्थानों पर सड़क दबने लगी है। सड़क दबकर नाली बन गई है। हाईवे पर भारी वाहनों के डायवर्जन और एक्सप्रेसवे पर बढ़ती संख्या को इसका कारण माना जा रहा है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


यह एक्सप्रेसवे 4200 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसका लोकार्पण 13 जुलाई को हुआ था और 14 जुलाई से यातायात के लिए खोला गया था। यातायात शुरू होने के बाद से ही इसमें खामियां सामने आने लगी हैं। रविवार को कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली भारी वाहनों की तीन नंबर लेन प्रभावित हुई। सड़क में बन रही नाली हर घंटे गहरी होती जा रही है। निर्माण एजेंसी ने मरम्मत के लिए सामग्री डलवाई है।
विज्ञापन


शनिवार को तूरी गांव के सामने किलोमीटर संख्या 46.5 से 46.6 के बीच भी सड़क दबने से नाली बन गईं थीं। इसकी अभी मरम्मत नहीं हुई है। इससे पहले 25 जुलाई को कोरारी गांव के सामने दस मीटर और 29 जुलाई को बेगमखेड़ा गांव के सामने भी करीब दस मीटर सड़क धंसी थी। इस हाईस्पीड एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार का मानक है। दबी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के पहिए जाने से उनके उछलने और दुर्घटना होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed