सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Swimming pool proposal stalled, swimmers disappointed

Unnao News: तरणताल का प्रस्ताव लटका, तैराकी के खिलाड़ियों में मायूसी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool proposal stalled, swimmers disappointed
फोटो 12 एमएएचपी 02 परिचय-इस जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित है तरणताल। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल के निर्माण का प्रस्ताव पिछले छह साल से लटका है। तीन बार शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी इसे हरी झंडी नहीं मिल पाई है। इसके कारण स्टेडियम में तरणताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है जिससे तैराकी सीखने के इच्छुक युवाओं में निराशा है।
Trending Videos



स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। छह साल पहले इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए यूपीपीसीएल के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। यूपीपीसीएल के इंजीनियरों ने स्टेडियम का मौका मुआयना किया और प्रस्तावित निर्माण स्थल की नापजोख की थी। बाद में यूपीपीसीएल ने तरणताल के निर्माण के लिए 3.71 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई। यह कार्ययोजना खेल विभाग को सौंपी गई थी। खेल विभाग ने इसी आधार पर प्रस्ताव तैयार करके खेल निदेशालय को भेजा था। प्रस्ताव को स्वीकृति न मिलने पर दो बार और निदेशालय को भेजा गया तभी से स्टेडियम में तरणताल के निर्माण का यह प्रस्ताव लंबित पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल दो तरणताल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इनमें से एक तरणताल 10 गुणा 13 मीटर का होगा। दूसरा तरणताल 10 गुणा 26 मीटर का तैयार किया जाना है। तरणताल के साथ ही यहां बाथरूम और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में तरणताल निर्माण का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उम्मीद जताई है कि आगामी समय में तरणताल का निर्माण जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed