{"_id":"69dbf4ede9c218513f0a5009","slug":"farmer-killed-in-collision-with-dairy-vehicle-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148501-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेयरी वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेयरी वाहन की टक्कर से किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शनिवार रात सड़क पार करते समय एक डेयरी वाहन की टक्कर से किसान घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाक्षेत्र के मंगलीखेड़ा निवासी ललित कुमार (42) शनिवार को चचेरे भाई अरुण कुमार भारती के तिलक समारोह में शामिल होने हरदोई-उन्नाव मार्ग किनारे एक गेस्ट हाउस में आया था। रात एक बजे गेस्ट हाउस से बाहर निकलकर सड़क पार करने लगा। तभी बांगरमऊ से काली मिट्टी की ओर जा रहे डेयरी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिवारीजन उसे सीएचसी लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीजे पर बज रहे गाने बंद होने के साथ चीख-पुकार मच गई। पत्नी गीता ने बताया कि पति खेती करने के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिता की मौत से बेटा सौरभ, बेटी सौम्या और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सौरभ की तहरीर पर डेयरी वाहन नंबर और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos