सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The student did not return home after school and was found in Hardha the next day.

Unnao News: स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे नहीं पहुंचा छात्र, दूसरे दिन हड़हा में मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The student did not return home after school and was found in Hardha the next day.
विज्ञापन
बीघापुर। स्कूल से घर जाने के लिए निकला छात्र लापता हो गया। दूसरे दिन 16 किलोमीटर दूर हड़हा गांव जाने वाले रास्ते पर खड़ा मिला। पूछने पर बताया कि उसके सिर में दर्द होने लगा था। उसे समझ नहीं आया कि यहां तक कैसे पहुंच गया।
Trending Videos

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा गांव निवासी योगेंद्र पटेल का पुत्र दीपेंद्र (13) बीघापुर स्थित निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजन ने तलाश की लेकिन कुछ पता न चलने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने स्कूल से पता किया तो मालूम हुआ कि छात्र 11:40 बजे ही स्कूल से निकल गया था। इस पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, कोतवाल ने हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ लालकुआं-ऊंचागांव मार्ग पर घाटमपुर रुझेई के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। रात भर सभी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह छात्र के गांव के अजीत यादव काम से निकले थे। सुबह 11:40 बजे उन्हें उन्नाव-लालगंज हाईवे पर हड़हा गांव जाने वाले मार्ग पर दीपेंद्र बैठा दिखाई दिया तो उन्होंने परिजन को बताया। छात्र के मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। कोतवाली लाकर पूछा गया तो बताया कि उसके सिर में अचानक दर्द हुआ और वह कैसे यहां पहुंचा पता ही नहीं है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि किशोर को परिजन घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed