सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kuldeep's supporters took out a march, police stopped them.

Unnao News: कुलदीप समर्थकों निकाली पदयात्रा, पुलिस ने रोका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep's supporters took out a march, police stopped them.
विज्ञापन
सफीपुर। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के न्यायिक मामले में कथित मीडिया ट्रायल से आहत समर्थकों ने रविवार को तहसील मुख्यालय से न्याय पद यात्रा निकालने का प्रयास किया। हालांकि सौ कदम ही आगे पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। इस पर समर्थकों ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
Trending Videos


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बड़ी संख्या में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समर्थक विधायक बंबालाल दिवाकर के आवास के पास एकत्र हुए। पद यात्रा मुख्य मार्ग की ओर बढ़ी। इसी दौरान कोतवाल एसएन त्रिपाठी पुलिस बल के पहुंचे और निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के समझाने पर समर्थकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश व केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन कोतवाल को सौंपा। इसके पद यात्रा स्थगित कर दी गई। यात्रा का संयोजन दीपक सिंह, शिवा सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नीतू सिंह सेंगर और संदीप सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक सिंह ने बताया कि पद यात्रा शांतिपूर्वक निकाली जा रही थी लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष न्याय के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान श्रीधर शुक्ला, रामेंद्र लोधी, रघुनंदन प्रसाद, अवधेश सिंह, चांद बाबू, विनोद मिश्रा, अमित, संजय कुमार तिवारी, सोनू मिश्र, विकास वर्मा, अनिल, इरफान, आयुष शुक्ला, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed