सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कार सवार ने अचानक खोला दरवाजा, बाइक टकराने से सड़क पर गिरी युवती को ट्रक ने कुचला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-37- प्रज्ञा पांडेय (फाइल फोटो)
web -
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गेस्ट हाउस के सामने कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया। शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक और उनकी बेटी और भतीजी कार के दरवाजे में टकरा कर सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर भतीजी की मौत हो गई। पिता-पुत्री को हल्की चोटें आई हैं। युवती का शव ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटा। पुलिस ने कार सवार और ट्रक को कब्जे में लिया है।
Trending Videos

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअली खेड़ा मोहल्ला निवासी सोनू पांडेय मंगलवार को बेटी आद्या (24) और भतीजी प्रज्ञा (26) पुत्री सुशील पांडेय को बाइक पर बैठाकर वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के बाहर गेस्टहाउस के सामने सड़क किनारे खड़ी कार सवार युवक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक उसमें टकरा गई। टकराते ही सोनू और बेटी आद्या सड़क के बाएं तरफ गिरे जबकि दरवाजा लगने से प्रज्ञा दाहिनी ओर सड़क पर गिरी और बांगरमऊ की ओर से आ रहे ट्रक में फंस कर प्रज्ञा करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और गेस्ट हाउस संचालक की ओर से सड़क पर कराई जा रही वाहनों की पार्किंग और यातायात प्रभावित होने के बाद भी पुलिस की ओर से अनदेखा करने पर सवाल उठाए। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा सोनू ने बताया कि प्रज्ञा प्राइवेट कॉलेज में शिक्षिका थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बेटी की मौत से पिता सुशील, मां ओमलता, छोटे भाई विनायक, श्लोक व अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी ने कार चालक को पकड़ लिया गया है और ट्रक भी कब्जे में है, उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-37- प्रज्ञा पांडेय (फाइल फोटो)

फोटो-37- प्रज्ञा पांडेय (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed