{"_id":"69adc5aa8e1e311abc009d97","slug":"shankaracharya-avimukteshwarananda-questions-the-chief-minister-are-you-a-real-hindu-or-a-fake-one-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146453-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद का मुख्यमंत्री से सवाल, असली हिंदू हैं या नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद का मुख्यमंत्री से सवाल, असली हिंदू हैं या नकली
विज्ञापन
फोटो-34- दही चौकी स्थित एक गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। संव
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। शहर के पीडीनगर व दही चौकी स्थित एक गेस्ट हाउस में धर्म युद्ध शंखनाद यात्रा लेकर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके योगी व असली हिंदू होने पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा। कहा कि एक योगी व संन्यासी वेतन-भत्ता नहीं लेता है। अहिंसा का व्रत लेता है लेकिन मुख्यमंत्री सरकारी वेतनभोगी हैं। उनकी सरकार में पशुओं को मारकर निर्यात करने का बड़ा कारोबार है। ऐसे में वह बताएं कि वह असली हिंदू या नकली। यह भी बताएं कि कैसे संन्यासी व योगी हैं जो सरकारी वेतन व भत्ता ले रहे हैं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इन सवालों के जवाब के लिए 40 दिन का समय दिया है। अब 38 दिन हो गए हैं लेकिन जवाब नहीं मिला है। वह नैमिषारण्य होते हुए 11 मार्च को लखनऊ में पहुंचकर सवालों का जवाब मांगेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि देशी गोमाताओं की संख्या घट रही है। 2012 की पशुगणना से अब तक 18-19 लाख गायें कम हो गई हैं जबकि बीफ का निर्यात 60 प्रतिशत बढ़ गया है। आरोप लगाया कि एक मांस निर्यातक कंपनी ने भाजपा को 30 करोड़ का चंदा दिया है। कहा कि गो भक्तों का वोट और गो-हत्यारों का नोट एक ही पार्टी को मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं और इसका जवाब आना चाहिए।
पीएम मोदी पर भी बोला हमला, दूसरी सरकारों को हटाकर इनको लाए थे
शंकराचार्य ने कहा कि यात्रा के समय को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। इसे चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए। आखिरकार दूसरी सरकारों को हटाकर इनको (भाजपा) लाए थे। मांग की गई थी कि गोमाता की रक्षा करें जबकि शुरू से ही यह टालमटोल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि तीसरी बार पीएम बना दीजिए, गोहत्यारों को उल्टा लटका देंगे। आखिरकार तीसरी बार सरकार बना ली। गोमाता की रक्षा को लेकर क्या किया। कहा कि जो हमारी मां को मां कहता है वहीं हमारा भाई होगा। न करने वाला हमारा भाई नहीं होगा। शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करना ही पड़ेगा। एक ही राजा और वह ही गुरु हो जाए, यह सनातन की परंपरा नहीं है। यह केवल मुसलमानों में परंपरा है। डबल इंजन की सरकारों में गोशालाओं की खराब स्थिति है। योगी आदित्यनाथ का बयान था कि उनके गोवंश को खरोंच तक नहीं लगती है।
यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को दी जाए सुरक्षा
यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि किसी के ऊपर ऐसा हमला दुखी करेगा जो व्यक्ति अहिंसा को मानता हो जिसका हिंसा पर विश्वास न हो। कहा कि वह शौचालय जा रहे थे तब तक तो ठीक थे। निकालने के बाद दिक्कत हो गई। हमला टॉयलेट के अंदर नहीं, बाहर हुआ है। हमले पर शंका उत्पन्न होती है क्योंकि आपराधिक इतिहास वाले अपने ऊपर स्वयं हमला करके अपने आप को विक्टिम के रूप में दिखाते हैं। सपा और कांग्रेस के साथ जुड़े होने के सवाल पर कहा कि यदि कोई मेरे पास संवेदनाएं प्रकट करने आए तो उसको सपा कांग्रेसी होने का आरोप लगा देते हैं। जनपद के सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज को लेकर कहा कि उनको वह संत नहीं मानते। वह इतने बार के सांसद हैं और वेतन ले रहे हैं। प्रयागराज में कुंभ स्नान पर बोले कि जब शंकराचार्य स्नान के लिए जाएंगे तो उनको रोका जाएगा और उनके साथ मारपीट की जाएगी। यह कतई मान्य नहीं है। कार्यक्रम के दौरान दही पुलिस के चार सिपाही सादी वर्दी में घूमते नजर आए। इसके अलावा पुलिस कहीं पर भी सुरक्षा में नहीं दिखी।
सपाइयों की रही मौजूदगी
पीडीनगर व दही चौकी स्थित गेस्ट हाउस में सपा नेत्री अन्नू टंडन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, सुंदरलाल लोधी, राजेश मिश्रा सहित अन्य सपा के नेता मौजूद रहे। उधर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पीडीनगर में शंकराचार्य ने मखाने की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यहां पर केशव प्रसाद अवस्थी, अरविंद दीक्षित, विष्णु प्रकाश बाजपेयी, राजेंद्र बाजपेयी, जयचंद्र विमल, आकाश अवस्थी, त्रिभुवन सिंह चंदेल, रजनीश चंदेल, बाल मुकुंद दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, आकाश अवस्थी, प्रिंस तिवारी, शिखा मिश्रा, महक यादव, मनोज अवस्थी, शिवांगी शुक्ला, उमेश यादव आदि मौजूद रहे। शंकराचार्य ने दही चौकी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सुबह बांगरमऊ होते हुए नैमिषारण्य जाएंगे।
Trending Videos