{"_id":"6adbb9448d8e6b87a507015f","slug":"uncle-of-rape-victim-appears-in-court-unnao-news-c-221-1-sknp1054-160125-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की कोर्ट में पेशी
विज्ञापन
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की, उनके खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों में एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पेशी हुई।
सदर कोतवाली में वर्ष 2020 में दर्ज हुए न्यायिक अभिलेखों में सफेदा (व्हाइटनर) लगाकर अनुचित लाभ लेने के मुकदमे में विवेचक के बयान लगातार दूसरी पेशी में पूरे हो सके। सभी मुकदमों में अगली पेशी तारीख चार नवंबर तय की गई है। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सरकारी वाहन से तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई।
तिहाड़ जेल में बंद, दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में उन्हें एसीजेएम प्रथम न्यायालय में पेश किया। सदर कोतवाली व माखी थाना में दर्ज मुकदमों में तीन में पेशी हुई। इनमें न्यायिक अभिलेखों में सफेदा लगाकर गैंगस्टर के मुकदमे में अनुचित लाभ लेने का आरोप है। इस मुकदमे में विवेचक अमर सिंह की गवाही हुई। वहीं दो अन्य मुकदमों में जिरह जारी पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय ने मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली पेशी तारीख चार नवंबर तय की है। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस टीम, उन्हें साथ लेकर दिल्ली के लिए लौट गई।