{"_id":"6a32e8fbbbfe0b220307cf81","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1001-1560414-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पूर्व राज्यमंत्री ने फिर दोहराया यूपी क्रिकेट एसोसिएशन पर कोष के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पूर्व राज्यमंत्री ने फिर दोहराया यूपी क्रिकेट एसोसिएशन पर कोष के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) पर कोष के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने ‘सेव उत्तर प्रदेश क्रिकेट अभियान’ की मुहिम छेड़ी है। बुधवार को सफीपुर आए पूर्व राज्यमंत्री व रणजी खिलाड़ी ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि बीसीसीआई से मिले रुपये का दुरुपयोग किया गया है। यूपीसीए के पास पर्याप्त राशि होने के बाद भी पूरे प्रदेश में कोई स्टेडियम नहीं बनाया गया। उन्नाव सहित कई जिलों में जमीन खरीदने और अकादमी बनाने के नाम पर कोष का दुरुपयोग किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक के लेखा-जोखा में किसी साल तीन करोड़ तो किसी साल साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च दिखाने के बावजूद धरातल पर कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने 26 दिसंबर 2025 को बैंक से 75 करोड़ रुपये का ऋण लेने पर भी सवाल उठाया। बताया कि जब एसोसिएशन के पास पहले से ही 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि उपलब्ध थी तो ऋण की आवश्यकता क्यों पड़ी। आरोप लगाया कि केवल चार जनपदों में क्रिकेट गतिविधियां दिखाई जा रही हैं। इससे 75 जनपदों के खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यूपीसीए प्रदेश और केंद्र सरकार की निगरानी में है। बिना अनुमति इतनी बड़ी राशि का लेन-देन गंभीर सवाल खड़े करता है। सड़क से लेकर न्यायालय तक इस लड़ाई को लड़ेंगे।
मोहसिन रजा की है सीबीआई जांच की मांग
मोहसिन रजा ने सोमवार को स्टेडियम पहुंचकर कहा था कि बीसीसीआई ने वर्ष 2011 में 21 करोड़ रुपये दिए थे। यह पैसा एकेडमी व मैदान के निर्माण के लिए था। आरोप लगाया कि मौके पर कोई निर्माण नहीं दिख रहा है जबकि संस्था पांच साल से अपनी बैलेंस शीट में तीन करोड़ रुपये से स्टेडियम में काम कराने की जानकारी दे रही है। उन्होंने इसे वित्तीय अनियमितता का मामला बताते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
यूपीसीए कर चुका है खंडन
मोहसिन रजा के आरोपों का मंगलवार को यूपीसीए पदाधिकारियों ने खंडन किया था। यूपीसीए के सचिव और उप्र क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के अध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा था कि बीसीसीआई ने केवल जमीन खरीदने के लिए पैसा दिया था। निर्माण संबंधी कोई बजट नहीं दिया गया। एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष अरविंद कमल ने भी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के सभी आरोपों को भ्रामक व बेबुनियाद बताया था।