फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DRM upset over delay in station transformation under Amrit Bharat Scheme

Unnao News: अमृत भारत योजना से स्टेशन से कायाकल्प में देरी पर डीआरएम नाराज

Thu, 13 Aug 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
DRM upset over delay in station transformation under Amrit Bharat Scheme
उन्नाव। लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कायाकल्प कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मार्च 2027 तक यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह परियोजना 29.78 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन भवन के निर्माण, नींव और खंभे लगाने के काम की जानकारी ली। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन भवन 90 मीटर लंबा है। इसमें से 40 मीटर हिस्से का निर्माण नींव स्तर तक पहुंच गया है। खंभे लगाने का काम भी जारी है। पहले चरण में इस हिस्से का निर्माण पूरा होगा। इसके बाद शेष 50 मीटर हिस्से पर काम शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रतीक्षालय, खानपान काउंटर, पूछताछ और टिकट काउंटर जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सांसद की मांग पर सिविल लाइंस की ओर एक टिकट घर और प्रतीक्षालय बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक ने पुरवा मौरावां होते हुए नई रेल पटरी बिछाने की प्रस्तावित परियोजना की भी जानकारी ली, जिसका सर्वेक्षण 2012 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed