{"_id":"6a7cc95e21870d11ae0a9edc","slug":"letter-sent-to-blacklist-the-firm-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155652-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। 24 जुलाई को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में राजनीतिक दल टीएमसी के झंडे जैसे प्रिंट वाले गद्दे देने वाली अलीगढ़ की फर्म को काली सूची में डालने के लिए पत्र भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फर्म की ओर से दिए गए नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाया।
हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में 459 जोड़ों का विवाह हुआ था। जोड़ों को उपहार में दिए गए गद्दों के कवर पर हरे, केसरिया और सफेद रंग के साथ फूल बने थे। इन पर अंग्रेजी में टीएमसी भी लिखा था, जो बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे जैसा था। सामान की आपूर्ति अलीगढ़ की मेसर्स इंडियन जनरल ट्रेडर्स ने की थी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। पांडेय ने बताया कि फर्म का जवाब संतोषजनक नहीं था। इसके बाद फर्म को काली सूची में डालने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।