सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गदनखेड़ा में साढ़े पांच करोड़ से बनेगा सिटी सेंटर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11-गदनखेड़ा गोशाला, जहां सिटी सेंटर का होना है निर्माण। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका परिषद ने आय बढ़ाने के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा में सिटी सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 5.45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। कार्य जल्द शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 2.72 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सेंटर में तीन मंजिला इमारत बनेगी। इसमें दुकानों व हाॅल का निर्माण कराया जाएगा। यहां संचालित कान्हा गोशाला को शिफ्ट किया जाएगा।
Trending Videos

सिटी सेंटर निर्माण के लिए शासन ने लगभग 5.45 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस को नामित किया गया है। सिटी सेंटर मल्टी स्टोरी होगा। इसमें दुकानें बनाकर किराए पर आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासनिक हॉल व एक सामान्य सभागार का भी निर्माण कराया जाएगा। सेंटर बनने के बाद उससे होने वाली आय से नगर पालिका को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। आय बढ़ने पर नगर के विकास के साथ ही अन्य कार्य कराए जा सकेंगे। इसके लिए शासन या अन्य मदों से बजट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिंगरोसी में शिफ्ट होगी गोशाला
सिटी सेंटर निर्माण के लिए गदनखेड़ा में संचालित गोशाला को सिंगरोसी शिफ्ट किया जाएगा। कानपुर-लखनऊ हाईवे से जुड़ा होने के कारण गदनखेड़ा में दुकानों का निर्माण नगर पालिका प्रशासन के लिए फायदेमंद साबित होगा।
वर्जन
नगर पालिका को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिटी सेंटर के निर्माण को मंजूरी मिली है। शासन से बजट मंजूर होने के साथ पहली किस्त भी दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। अभी जनपद में केवल उन्नाव नगर पालिका में ही सिटी सेंटर बनाने के लिए बजट दिया गया है। -श्वेता मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed