सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कचहरी रोड पुल पर फिर हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी ओवरब्रिज पर रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर किया गया। टक्कर मारने वाली कार लखनऊ नंबर की थी और उस पर ‘पुलिस’ लिखा था।
Trending Videos


कांशीराम कॉलोनी निवासी वलीम (28) रात करीब 9:30 बजे बाइक से घर जा रहा था। कचहरी सड़क ओवरब्रिज पर बड़े चौराहे से सिविल लाइंस की ओर जा रही कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न होने के कारण वलीम के सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सदर चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घायल होने की सूचना मिली थी, पर कोई तहरीर नहीं आई है।


पुल पर हो चुके कई हादसे

कचहरी ओवरब्रिज पर यह पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। एक बार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक पुल से 25 फीट नीचे गिरकर मर गया था। नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी से भी एक बाइक सवार घायल हुआ था। पीडब्ल्यूडी ने कुछ संकेतक लगवाए, लेकिन पुल पर सफेद-लाल पट्टी नहीं बनाई जिससे अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed