सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: होली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली, दिक्कत हो तो 9415099014 पर करें फोन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
फोटो नंबर-9-रंग खेलते लोग। आर्काइव
Trending Videos

उन्नाव। होली पर जिले के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी का दावा किया है। अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह ने बताया कि शहर और गांव को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। फॉल्ट एक फोन कॉल पर अटेंड होंगे। दावा किया कि अतिरिक्त प्राइवेट कर्मियों की टीमें लगाई गईं हैं। शहर के लिए दो अतिरिक्त ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर बदलने तक ट्रॉली ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली आपूर्ति की जाएगी। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी होने पर वह कंट्रोलरूम नंबर 9415099014 पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं, तत्काल निस्तारण किया जाएगा।


24 घंटे डॉक्टर और स्टाफ रहेंगे मौजूद



प्रभारी सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि होली पर्व पर मरीजों और घायलों के इलाज की पूरी सुविधा रहेगी। स्टाफ को छुट्टी तभी देने को कहा गया है जब कोई दूसरा उसकी जगह काम करने वाला हो। डॉक्टर ऑनकाल भी तत्काल उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन नंबरों से लें मदद



एंबुलेंस सुविधा 108 और 102



सीएमओ- 8005192700



सीएमएस- 7985655059



पुलिस -112



कोतवाल- 8081211182



सीओ- 9454401526



पुलिस अधीक्षक- 9454400312



अग्निशमन के लिए डायल करें



एफएसओ उन्नाव-9454418659



फायर स्टेशन उन्नाव-9454418660



पुरवा-9454418661



बांगरमऊ-9454418664



बीघापुर-9454418663



हसनगंज-9454418667



टोल फ्री नंबर- 101



रेलवे स्टेशन पर सतर्कता



रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है। होली पर सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। आरपीएफ एसआई हरीश कुमार ने बताया कि रात की गश्त बढ़ाई गई है। जीआरपी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन में बैठने व अन्य किसी तरह की समस्या न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। सहायता के लिए 9454404435 पर संपर्क कर सकते हैं।



भरपूर जलापूर्ति का वादा



नगर पालिका के ईओ एसके गौतम ने बताया कि होली में पानी की अधिक मांग को देखते हुए 24 घंटे जलापूर्ति चालू रखी जाएगी। जिन ट्यूबवेल में जनरेटर उपलब्ध हैं उन्हें भी चेक करा लिया गया है। अगर कहीं समस्या आती है तो प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से भी पानी पहुंचाया जाएगा।



नगर पालिका उन्नाव के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर और जलकल विभाग के मोबाइल नंबर 9026263926 पर भी सूचना दे सकते हैं।



होली में चलाईं अतिरिक्त बसें



परिवहन निगम के एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए कानपुर-लखनऊ रूट पर नौ मार्च तक लगातार पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अब इस रूट पर 25 बसें उपलब्ध हैं। वहीं बांगरमऊ-दिल्ली रूट पर भी दस चल रही हैं। आवश्यकता होने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। किसी तरह की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001800 151 पर या मोबाइल नंबर 9412230512 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed