{"_id":"69a709f7d9faebf4e606cd81","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146220-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर लोडर, चालक और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर लोडर, चालक और बच्ची की मौत
विज्ञापन
फोटो-11-बस को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर की तरफ जाता लोडर। स्रोत: सीसी टीवी वीडियो
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार की सुबह चालक को झपकी आने से लोडर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में लोडर चालक और उसमें सवार तीन साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि बच्ची के माता-पिता, भाई सहित सात लोग घायल हो गए। लोडर सवार लोग होली मनाने फरीदाबाद से औरास स्थित अपने गांव गोबरा जा रहे थे। हादसे के वक्त लोडर में 14 लोग बैठे थे।
औरास थाना क्षेत्र के आर्सेना गांव निवासी मोनू ने बताया कि वह परिवार और गोबरा गांव निवासी कुछ लोगों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में काम करता है। होली पर किराये का लोडर लेकर घर आ रहे थे। लोडर अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव सतखूखेड़ा निवासी अशोक उर्फ मुरारी (32) पुत्र सुरेश कुमार चला रहा था। वह फरीदाबाद में किराये पर लोडर चलाता था।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार की सुबह नौ बजे चालक को झपकी आने से लोडर बेकाबू होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर रेलिंग तोड़ते हुए फंस गया। हादसे में चालक और मोनू की तीन साल की बेटी दीक्षा की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति की मौत से अंकिता देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में प्रतीक और अयांशी हैं।
कोतवाल अखिलेशचंद पांडेय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। घायलों का उपचार चल रहा है, घटना का वीडियो देखकर लग रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
हादसे में यह हुए घायल
एक्सप्रेसवे पर हादसे में औरास के आर्सेना गांव निवासी मोनू (27), मोनू की बेटी वैष्णवी (8), मोनू की पत्नी बिट्टो उर्फ प्रतिभा (30), औरास के गोबरा गांव निवासी रोहित (24) पुत्र रामसिंह, मुंशीलाल (50, सोनू (14) पुत्र शिशुपाल और अजगैन के मीतखेड़ा निवासी भूपेंद्र (24) पुत्र मुनेश्वर घायल हो गए। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने मुंशीलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
फोटो-15- घटना की जानकारी देता लोडर में सवार आंशिक घायल शिवमूर्ति सिंह। संवाद
हल्का मोड़ और चालक को झपकी बनी हादसे की वजह
पीछे डाले में बैठी कई सवारियां सो रही थीं, नींद खुली तो सड़क पर पड़े थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। होली मनाने घर आ रहे लोडर सवार लोगों को आगरा के बाद से झपकी आने गई थी। एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास जैसे ही गाड़ी तेज झटके के साथ डिवाइडर से भिड़ी कई लोग डाले से नीचे गिर गए। नींद खुली तो वह सड़क पर पड़े थे। लोडर में रखी फलों की टोकरियां सड़क पर बिखरी थीं। इतना ही नहीं झटका लगने के बाद कुछ सवारियां तो उछल गईं। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क पर हल्का मोड़ है।
लोडर में पीछे बैठे औरास के आर्सेना गांव निवासी शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि लोडर में बैठे लोग एक-दूसरे के जानने वाले हैं। इस कारण एक साथ किराये पर लोडर कर लिया था। बताया कि चालक वैसे तो गाड़ी सही चला रहा था। आगरा के पास से चालक के साथ हम सभी लोगों को झपकी आने लगी थी। एक जगह रुककर चाय भी पी थी। कन्नौज पार करने के बाद हम लोग डाले में सो गए। जब आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे। लोडर के परखच्चे उड़ गए थे। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां हल्का मोड़ है। सीसीटीवी में लोडर सीधा आता दिखा फिर अचानक डिवाइडर में जाकर टकरा गया। किसी वाहन की टक्कर नहीं नजर आ रही है।
Trending Videos