{"_id":"69b702e71db1f144a10a00e5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146849-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अब 45 दिन बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अब 45 दिन बाद
विज्ञापन
फोटो-27-बीघापुर के संदोही मंदिर में गैस सिलिंडर के लिए मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। रसोई गैस की किल्लत के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब गैस कंपनियों ने बुकिंग 45 दिन बाद करने की व्यवस्था लागू कर दी है। इससे स्थितियां और बिगड़ने लगी हैं। विभिन्न कंपनियों में बैकलॉग 3500 के पार पहुंच गया है। सुबह से शाम तक सिलिंडर के लिए लाइन लगाने के बाद भी लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है।
पिछले सप्ताह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग 25 दिन और दो सिलिंडर वालों की 45 दिन बाद की व्यवस्था लागू की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग की समय सीमा 45 दिन कर दी गई है। एक सिलिंडर लेने के 45 दिन बाद दोबारा बुकिंग हो पाएगी। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ेगी। उधर, अधिकांश गैस एजेंसियों पर बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन एजेंसियों में प्रत्येक में बुकिंग वाले उपभोक्ताओं की संख्या 3500 से ऊपर पहुंच चुकी है। इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराना एजेंसियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।
पीडीनगर स्थित गैस एजेंसी के संचालक नीतेंद्र प्रसाद का कहना है कि लोड प्रतिदिन 500 सिलिंडर का आ रहा है। सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कराई जा रही है। उधर, इंडेन गैस एजेंसी रविवार को छुट्टी होने के कारण बंद रही। इसके अलावा कमर्शियल सिलिंडर न होने से अब छोटे कामगारों ने भट्टी पर काम शुरू कर दिया है।
गाड़ी न आने से मायूस लौटे लोग
बीघापुर। नगर पंचायत स्थित बीघापुर गैस एजेंसी पर रविवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ रही। भारत गैस सिलिंडर की आपूर्ति हड़हा स्थित बीएन गैस एजेंसी से होती है। सिलिंडर के लिए सुबह आठ बजे से ही कस्बा स्थित संदोही देवी मंदिर प्रांगण में उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। हड़हा से गाड़ी न आने से गैस लेने के लिए आए लोग शाम को मायूस होकर लौट गए।
नंबर आने से पहले ही सिलिंडर खत्म
पुरवा। रविवार को कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। 360 गैस सिलिंडर का लोड आया तो वितरण शुरू किया। गंगू, निर्मला, सन्नो, पम्मी व रीतु ने बताया कि गैस लेने आए थे। लाइन में लगे थे जब नंबर आया तो गैस खत्म हो गई। एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि रविवार को घरेलू 360 गैस सिलिंडर का लोड आया था। उपभोक्ताओं में वितरण किया गया था।
पाइप न लेने पर नहीं दिया सिलिंडर
औरास। जमालनगर में एचपी गैस की एजेंसी है। उपभोक्ता रामकिशोर, नरेंद्र, राजाराम, राजेंद्र व सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि यहां पर सिलिंडर के साथ गैस पाइप भी दी गई। इसके एवज में 1200 रुपये लिए गए। पाइप न लेने पर गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। औरास कस्बे में मां ईश्वरीय इंडेन गैस एजेंसी संचालित है। जहां एक गाड़ी सिलिंडर गोदाम पर पहुंचते ही उपभोक्ताओं में पहले लेने को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। यहां पर उन उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए जिनके पास बुकिंग वाउचर थे।
फोटो-28
सिलिंडर लिया जनवरी में, बुकिंग कराने पर फरवरी का डिलीवरी मैसेज आया
मझखोरिया के सतीश चंद्र ने बताया कि सात जनवरी को गैस सिलिंडर लिया था। रविवार को जब जरूरत पड़ने पर गैस बुकिंग कर रहे थे तो 24 फरवरी को सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आ गया। पूर्व में एजेंसी कर्मियों द्वारा दूसरे को सिलिंडर देने के कारण अब उनको गैस खत्म होने पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
फोटो-29
न हो रही बुकिंग और न मिल रहा सिलिंडर
अतरसई की सिद्धेश्वरी को रविवार को गैस बुकिंग कराते समय पता चला कि 24 फरवरी को सिलिंडर उनके कनेक्शन नंबर पर दिया जा चुका है। अब बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसी जाने पर बुकिंग कराने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। बड़ी समस्या आ गई है। सिलिंडर खत्म हो गया है।
फोटो-30
चार दिन से गैस नहीं, रोज लगा रहीं लाइन
आंबेडकर नगर की ममता चौधरी ने बताया कि घर में चार दिन से गैस नहीं है। पति विदेश में रहते हैं। उनको ही आना पड़ता है। रविवार सुबह आठ बजे पहुंचकर लाइन लगा ली थी। दोपहर तक गाड़ी नहीं आई। खाना बनाने में परेशानी हो रही है।
फोटो-31
नगर पंचायत बीघापुर के शकील ने बताया कि घर में एक सप्ताह से सिलिंडर नहीं है। मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी से खाना बनाने की मजबूरी है। काम-धंधा छोड़कर रोजाना सुबह से लाइन में आकर खड़े हो जाते हैं लेकिन शाम तक लगने के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। रविवार को भी सुबह नौ बजे से लाइन लगाए हैं।
सिलिंडर चोरी होने से युवक के होश उड़े
गंजमुरादाबाद। मोहल्ला खत्रियाना निवासी कासिफ रविवार सुबह से ही जौक नगर स्थित मोना गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगा था। दोपहर बाद औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गैस सिलिंडर मिल भी गया। वह बहुत खुश था। इसी दौरान पास में सिलिंडर रखकर काउंटर पर कॉपी लेने लगा। इस दौरान उसका सिलिंडर चोरी हो गया। उसने पीआरवी को फोन पर सूचना देकर बुलाया लेकिन कोई हल न निकलने के बाद नगर पुलिस चौकी को सूचना दी। नगर की चौकी पुलिस ने भी गैस सिलिंडर खोजने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में शाम को एजेंसी कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फिर भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। नगर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि चोरी गए गैस सिलिंडर की पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos