{"_id":"69d407508db339842806d2d1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148170-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में मिला छह माह का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में मिला छह माह का भ्रूण
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में करीब छह माह का भ्रूण मिलने से अफरातफरी मच गई। सफाईकर्मी ने भ्रू्ण देखा तो सुपरवाइजर को जानकारी दी। सीएमएस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार सुबह सफाई के दौरान कर्मचारी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शौचालय में एक भ्रूण मिला। सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर खुशबू को जानकारी पर उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल अफसर और सीएमएस राजीव गुप्ता को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएमएस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भ्रूण करीब छह माह का होना प्रतीत हो रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण अस्पताल के बाथरूम किसने फेंका। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मरीजों और तीमारदारों के अलावा कर्मचारियों से भी जानकारी की जा रही है।
महिला अस्पताल कर्मियों को लेकर चर्चा
इमरजेंसी वार्ड से जिला महिला अस्पताल की दूरी महज 200 मीटर ही है। चर्चा है कि किसी नर्स ने किसी महिला का गर्भपात कराया है और भ्रूण को फेंकने में पकड़े जाने के डर से बहाने से इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां के शौचालय में फेंक दिया गया है। सुबह ही सफाई के दौरान भ्रूण मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे रात में ही यहां फेंका गया है। सफाई सुपरवाइजर के अनुसार रविवार शाम को शौचालय साफ था।
Trending Videos