सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फिर बढ़ेगी गर्मी, पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इससे तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि 24 घंटे बाद ही रविवार को मौसम फिर गर्म हो गया। तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ सुनील पांडेय ने जानकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों में मौसम साफ और बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे उमस बढ़ेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम पूरी तरह से शुष्क और गर्म बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed