{"_id":"6a2efb9daab1dffe1b0b15c5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152243-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून का सम्मान न करने वालों का एनकाउंटर ही होगा : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का सम्मान न करने वालों का एनकाउंटर ही होगा : साक्षी महाराज
विज्ञापन
फोटो-23- सांसद साक्षी महाराज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार आने पर एनकाउंटर की जांच कराने के बयान पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान न करने वालों का एनकाउंटर ही होगा।
गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि सरकार आने पर एनकाउंटर की जांच कराएंगे लेकिन योगी सरकार में जो कानून का सम्मान नहीं करेगा उसका तो एनकाउंटर ही होगा। बांगरमऊ में साधु की हत्या मामले में भी साक्षी महाराज ने कहा कि अपराधियों का एनकांउटर होना ही चाहिए। यह भी कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। सपा की अगले चुनाव में भी हार तय है। वह चाहें जितना जोर लगा ले।
सात मुख्य सेविकाओं और 19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं दिए स्मार्टफोन
नवाबगंज। विकासखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को आयोजित जन कल्याण दिवस में सांसद डॉ. साक्षी महाराज पहुंचे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सात मुख्य सेविकाओं और 19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सांसद ने स्मार्टफोन वितरित किए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश अपराध मुक्त बनने की ओर अग्रसर है। मोहान विधायक बृजेश रावत ने आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला, आवास, बिजली, राशन, पेंशन और किसान सम्मान निधि योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के जन्मदिन पर सांसद ने केक काटवाया।
एमएलसी रामचंद्र प्रधान, शशांक सिंह शेखर, बीडीओ शशांक चौधरी, प्रधान भोला राजपूत, पवन शर्मा, आशीष सिंह, मनोज पांडेय,डॉ. राजेश मौर्य, प्रशांत दीक्षित, बीसीपीएम संगीता गौतम आदि मौजूद रहीं।