{"_id":"6a304e65739250e0ff093e3e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152320-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर भिड़ी बाइक, छोटे भाई के सिर से निकला रोलर का पहिया मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर भिड़ी बाइक, छोटे भाई के सिर से निकला रोलर का पहिया मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पचोड्डा गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार सगे भाई, रोड रोलर में पीछे से भिड़ गए। सड़क पर गिरे दस साल के छोटे भाई के सिर ऊपर रोलर का पहिया छोटे भाई के सिर के ऊपर से निकल गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे बड़े भाई को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुस्साए परिजन हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
अचलगंज के पचोड्डा गांव निवासी रमानी का बेटा रिजवान (18), छोटे भाई अफजल (10) के साथ क्षेत्र की बाजारों में फल और सब्जी बेचने का काम करते थे। सोमवार को सिकंदपुर बाजार से आम बेचकर दोनों बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे दोनों उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गांव के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रहे रोड रोलर में पीछे कोई लाइट न जलने से रिजवान समझ नहीं पाया और तेज रफ्तार बाइक उसमें टकरा गई। दोनों भाई सड़क पर गिर गए और रोलर का पहिया अफजल के सिर के ऊपर से निकलने गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल रिजवान को पुलिस ने अचलगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक रोलर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण हाईवे पर खड़े होकर हंगामा करने लगे और जाम लगाने का भी प्रयास किया। एसओ एसएन त्रिपाठी ने लोगों को समझाया और रोलर को कब्जे में लेने व सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है।