सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

पालिका अध्यक्ष का तीन साल बेमिसाल का नारा झूठा : सभासद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32-पत्रकार वार्ता के दौरान जेम पोर्टल सहित अन्य अभिलेख दिखाते सभासद। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष की वार्ता के जवाब में 10 सभासदों ने पूरन नगर स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अध्यक्ष के तीन साल बेमिसाल के नारे को झूठा बताते हुए कहा कि वास्तव में जनता बेहाल है। सभासदों ने पालिका में कदम-कदम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन दिया। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।




सभासद ब्रजेश पांडेय ने कहा कि तानाशाही व्यवस्था में सभासदों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। बताया कि 17 सूत्री जांच में दो बार आरोप सिद्ध होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सभासद अमित सिंह बउवा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने नियम विरुद्ध तरीके से महंगी दर पर चारा खरीदा। इससे पालिका को राजस्व क्षति हुई है और इसकी वसूली की जानी चाहिए। बउवा ने पालिकाध्यक्ष के पति पर जून 2026 को दो करोड़ की जमीन खरीदने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद राजेंद्र भारतीय ने 609 सड़कों के निर्माण के दावे को खोखला बताया। कहा कि बनी बनाई सड़कों को उखाड़कर राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है और कच्ची गलियों की अनदेखी की गई है। वार्ड में 18 हजार रुपये के क्रॉस पत्थर के लिए बजट का अभाव बताया गया। आरोप लगाया कि पड़ाव अड्डों पर यात्री सुविधाओं के अभाव के बावजूद ई-रिक्शा चालकों तक से टोकन वसूली की जा रही है।
विज्ञापन




सभासद रवि कुमार ने पालिका अध्यक्ष के पति पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जेम पोर्टल पर खजूर के पेड़ उपलब्ध हैं। सतीश यादव ने पालिका को तानाशाही के दम पर चलाने का प्रयास बताया। सभासदों ने जिलाधिकारी को प्रेषित 20 सूत्री ज्ञापन दिया। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरना देने का एलान किया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई थीं। इसी दौरान उनके पति भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने पालिका अध्यक्ष पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

वर्जन



सभासदों के आरोपों पर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा का कहना है कि विरोध करने वाले सभासदों के भी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए हैं। ये लोग किसी के बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रहे हैं। किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed