{"_id":"697a5595af518579cb088656","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144224-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारिश से गेहूं को फायदा, आलू सरसों को नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारिश से गेहूं को फायदा, आलू सरसों को नुकसान की आशंका
विज्ञापन
फोटो-19 गंजमुरादाबाद में हसनापुर चौराहे के पास खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल। संवाद।
विज्ञापन
उन्नाव। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। गंजमुरादाबाद क्षेत्र में हुई तेज बारिश से सरसों की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है जबकि गेहूं की फसल को फायदा होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त बिजली उपकेंद्रों में आई खराबी के कारण चकलवंशी और नवाबगंज क्षेत्रों में पांच घंटे तक बिजली गुल रही।
मंगलवार की रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश रात भर और बुधवार सुबह तक होती रही। तीन किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में धूप निकलने की संभावना है।
दो दिन में धूप न निकली तो तगड़ा नुकसान
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र में तेज बारिश से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचा है। हालांकि आलू और सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। आलू की लगभग 70 फीसदी फसल पककर तैयार हो चुकी है। यदि दो दिनों में धूप न निकली और मौसम खराब रहा तो आलू को अधिक नुकसान हो सकता है। पककर तैयार सरसों की फसल का करीब 20 फीसदी हिस्सा काटकर खेतों में सूखने के लिए पड़ा है। भीगने से सड़नेकी आशंका है। जिन सरसों के पौधों में फूल हैं, उनके हवा और बारिश से गिर जाने से किसानों को नुकसान हो सकता है, जिससे पैदावार में 10 से 15 फीसदी की कमी आ सकती है।
फॉल्ट से घंटों गुल रही बिजली
उन्नाव/चकलवंशी। बारिश के कारण बिजली उपकेंद्रों में खराबी आने से कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोनिक उपकेंद्र में आई खराबी से शहर के पीडीनगर, इब्राहिमाबाग और सिटी पावर हाउस की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। एराभदियार बिजली उपकेंद्र में आई खराबी के कारण चकलवंशी, सरोसी, परियर आदि फीडरों को आपूर्ति करने वाली बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके अलावा, अजगैन उपकेंद्र में खराबी आने से नवाबगंज कस्बा सहित 20 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे से दस बजे तक बिजली नहीं आई।
ज्यादा बारिश हुई तो रोग का खतरा
हसनगंज। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार के अनुसार, बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है और इसकी बढ़वार में मदद करेगी। हालांकि, अधिक बारिश होने की स्थिति में अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। सरसों की फसल में फूल और फल झड़ सकते हैं, और अधिक नमी के कारण दाना काला पड़ने व रोग लगने की संभावना बढ़ जाएगी। दलहनी फसलों जैसे चना, मटर और मसूर में फूल झड़ने, जड़ सड़न और फफूंद जनित रोगों का खतरा बना रहेगा। ऐसे में खेत में पानी का ठहराव इन फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए समय रहते जलनिकासी की उचित व्यवस्था करना आवश्यक है।
Trending Videos