{"_id":"69b9a94aea9e63ec520f35a7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146955-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिलाओं को बैंक सखी बनाकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिलाओं को बैंक सखी बनाकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक सखी बनाकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अब इनकी संख्या दोगुनी करने की कवायद शुरू की जा रही है।
जिले में 400 से अधिक समूहों से करीब पांच हजार महिलाएं जुड़ी हैं। ये महिलाएं विभिन्न कार्य करके कमाई कर रही हैं। इनमें से 125 महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण दिया गया है। बैंक सखी महिलाओं के खाते खोलने और ऋण आवेदन प्रक्रिया में मदद करती हैं। वे अन्य वित्तीय सेवाओं में भी सहायता प्रदान करती हैं। साथ ही, समूह के अन्य सदस्यों को बचत, ऋण और वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराती हैं। इसके एवज में उन्हें सरकार से निर्धारित तीन हजार रुपये मानदेय मिलता है। एक हजार रुपये का यात्रा भत्ता भी दिया जाता है।
एनआरएलएम के जिला मिशन मैनेजर हसन अली ने बताया कि बैंक सखी महिलाओं का खाता खुलवाती हैं। उन्हें बैंक की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराती हैं। ऋण आदि के लिए बैंक ले जाकर सारी प्रक्रिया पूरी कराती हैं। इसलिए अब इसमें और महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
Trending Videos